आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आंध्र सरकार ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिख अलर्ट रहने को कहा है. वहीं दूसरी ओर राजधानी हैदराबाद में बारिश के चलते एक दीवार गिर गई. इस हादसे में 2 माह के मासूम समेत 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी शव मलबे में फंसे हैं. बचाव टीम मौके पर हैं.
बताते चलें कि तेलंगाना में बारिश के चलते अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव भी देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भी नुकसान की भी खबर है. दरअसल बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार को आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में तटीय इलाकों के करीब से होकर गुजरा, जिसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश हुई. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र कल शाम साढ़े छह बजे से आज सुबह साढ़े सात बजे के बीच तटीय क्षेत्रों से गुजरा. पूर्वी गोदावरी जिले में भारी बारिश की वजह से बोम्मुरु गांव में घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई.
आंध्र के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने प्रभावित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा और हाई अलर्ट पर रहने को कहा. उन्होंने लिखा, ‘निचले इलाकों में बारिश की वजह से भारी जलजमाव और बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं. पेड़ गिर सकते हैं और बिजली प्रभावित हो सकती है. ऐसे में छोटे पुलों पर खास निगरानी बनाए रखें. जिन जगहों पर खतरे की आशंका हो, वहां पर ट्रैफिक व पैदल मार्ग को फौरन प्रतिबंधित करें. सुनिश्चित करें कि जानमाल का नुकसान नहीं हो.’
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…