प्रदेश में 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है, जिसमें कांगड़ा जिला के कुछ इलाके हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मानसून सामान्य से कम रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक ज्यादा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 15 डिग्री, जबकि उच्चतम तापमान बरठीं, भुंतर में 34 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 अगस्त तक कई स्थानों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

 शिमला का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, धर्मशाला 18.0, ऊना 25.7, नाहन 23.4, सोलन 21.8, कांगड़ा 24.0, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.3, चंबा 23.7 दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान शिमला में 26.4, धर्मशाला 27.6, ऊना 33.7, नाहन 27.2, सोलन 31.0, कांगड़ा 32.5, बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 33.5, चंबा में 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 अगस्त तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

7 days ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago