Categories: Blog

Health News : आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा द्वारा 16 नवम्बर, 2024 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने आज यहां जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वह देश में जगह-जगह घूमकर हिमाचल की छवि को खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल लगभग 1600 किलोमीटर दूर जाकर झारखंड में राजनीतिक रोटियां संेकने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने डॉ. बिन्दल से पूछा कि वह यह बताएं कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया क्यों गया था। ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें संगठन और सरकार दोनों जगह दरकिनार किया गया।


आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. बिन्दल को यह समझना चाहिए कि देशभर में देवभूमि हिमाचल की छवि स्वच्छ, ईमानदार और सशक्त राज्य की है। वह वोटों की राजनीति के लिए अनरगल बयानबाजी कर प्रदेश की छवि को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। वह झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रहे हैं जबकि तथ्यों से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को आहत कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि प्रदेश सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश सरकार ने लगभग 30 हजार युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैला रही है।


आयुष मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल में कई गारंटियों से भी आगे बढ़कर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दस में से पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है और शेष को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन सुविधा बहाल की गई है, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की ‘राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना’ शुरू की गई है, और पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं के लिए 40 रुपये प्रति किलो और मक्का के लिए 30 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 6000 निराश्रित बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए देश का पहला कानून बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, पहली बार राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर 2.25 लाख से अधिक लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया गया।
आयुष मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां दूध पर समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध का मूल्य 45 रुपये और भैंस के दूध का मूल्य 55 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम आरम्भ किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्रिमण्डल के सदस्य भी जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।
 उन्होंने कहा कि विपक्ष को मात्र सुर्खियां बटोरने और प्रदेश सरकार की आलोचना करने की बजाय राज्य के समग्र विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

19 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

20 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

21 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

21 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago