Hamripur News : हमीरपुर की आर्थिकी को बल दे सकता है दुग्ध उत्पादन: अमरजीत सिंह

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों को दूध के अच्छे दाम सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग और मिल्क फैडरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
 इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर में दुग्ध उत्पादन की काफी अच्छी संभावनाएं हैं और इससे जिला की आर्थिकी को बल मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालकों को गाय और भैंस के दूध के उच्चतम दाम प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्य आरंभ कर दिया है। कांगड़ा जिले के ढगवार में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए जा रहे अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र से जिला हमीरपुर के पशुपालकों को भी काफी लाभ होगा। https://tatkalsamachar.com/kinnour-news-deputy-commissioner-kinnaur/इसको देखते हुए जिला में अधिक से अधिक लोगों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा तथा जिला में प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन को 2.25 लाख लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


  उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2018-19 में हुई गणना के अनुसार जिला में 19,789 गाय और 97,246 भैंसें थीं। एक सर्वे के अनुसार जिला में इस समय प्रतिदिन लगभग 1.90 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। अब जिला में एक सितंबर से पशुओं की गणना आरंभ कर दी गई है,https://www.youtube.com/watch?v=MeZvwxd-eNo&t=485s जिसे 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।  


 उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग और मिल्क फैडरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक लोगों, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी सभाओं को पशुपालन से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ इन स्वयं सहायता समूहों, सहकारी सभाओं और आम पशुपालकों को उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं की जानकारी प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर शिविर आयोजित करें।
 बैठक में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अजय सिंह, सहायक निदेशक डॉ. देवेंद्र कतना, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. सोनी और डॉ. हितेश ने जिला में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, सहायक पंजीयक वीना भाटिया और मिल्क फैडरेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago