हमीरपुर : कौशल विकास निगम ने आईटीआई भोरंज में शुरू करवाए 5 शॉर्ट टर्म कोर्स

विधायक कमलेश कुमारी ने निगम के समन्वयक नवीन शर्मा की उपस्थिति में किया शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से 5 नए शॉर्ट टर्म कोर्स आरंभ किए गए हैं। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा की उपस्थिति में इन कोर्सों का शुभारंभ किया।


   इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि पुराने समय से ही हमारा समाज हुनर प्रधान समाज रहा है। प्रत्येक व्यक्ति अपने हुनर के हिसाब से कार्य कर अजीविका कमाता था। लेकिन, पिछले कुछ दशकों के दौरान आधुनिकता की दौड़ में हुनरमंद कार्यों की ओर युवाओं का रुझान कम हो रहा था। इसको देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दे रही है। इसी कड़ी में आईटीआई भोरंज में शॉर्ट टर्म कोर्स आरंभ किए गए हैं, जिनके संचालन के लिए लगभग 30 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

कमलेश कुमारी ने कहा कि किन्हीं कारणों से इंजीनियरिंग एवं बहुतकनीकी कालेजों और आईटीआई में दाखिले से महरूम रहने वाले युवाओं के लिए ये शॉर्ट टर्म कोर्स वरदान साबित हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इन कोर्सों का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कमलेश कुमारी ने लगभग 100 युवाओं को टूलकिट भी प्रदान की।


  इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने बताया कि आईटीआई भोरंज में हैंड एंब्रॉयडरी, डीटीएच सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन एंड सर्विस टेक्निशियन, सिलाई मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशंस, डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक कोर्स में 20 युवाओं को एडमिशन दी गई है और इनका प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद अगला बैच लिया जाएगा। नवीन शर्मा ने बताया कि शॉर्ट टर्म कोर्सों के लिए पंजीकरण लगातार जारी रहेगा तथा इनमें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कोर्स में एडमिशन से पहले युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी और उनकी रुचि के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा।


  इससे पहले आईटीआई के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान की मांगें रखीं। कार्यक्रम में भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनु बाला, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ज्ञान चंद, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक और पंचायत प्रधान संजय ठाकुर, पंचायत प्रधान पूजा, एकता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मंजू बाला, अनीता ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago