Hamirpur : बच्चों की ओवरऑल फिटनेस पर विशेष बल दें शिक्षक

विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंगोट के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

कर्मचारी चयन आयोग का पुनर्गठन करके फूलप्रूफ व्यवस्था बनाएगी प्रदेश सरकार

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।


  इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद, सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है।  बच्चों की ओवरऑल फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि घंगोट स्कूल में भी इस तरह की पहल की जानी चाहिए।


  प्रदेश सरकार के दो माह के कार्यकाल की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि इस अवधि में मुख्यमंत्री सुखविंदर ङ्क्षसह सुक्खू ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में धांधलियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ी कार्रवाई  की है और अभी तक जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग को निलंबित किया है और आने वाले समय में सरकार इसका पुनर्गठन करके एक ऐसी फूलप्रूफ व्यवस्था बनाएगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा हिमाचल के परिश्रमी एवं प्रतिभाशाली युवाओं के साथ न्याय होगा।


  घंगोट क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि सरला-चकमोह वाया घंगोट सडक़ के सुदृढ़ीकरण पर 94 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च होगी, जिसके टेंडर कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घंगोट स्कूल में मंच के निर्माण और टाइल्स लगाने के कार्य के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को दस हजार रुपये देने की घोषणा भी की।


   इससे पहले प्रधानाचार्य यशवीर धीमान ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। https://www.tatkalsamachar.com/sirmaur-safety-of-students/


   समारोह में जिला परिषद सदस्य मीना धीमान, प्रदेश कांगे्रस सचिव कृष्ण चंद, जिला महासचिव मनजीत ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव अश्वनी कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी कमल किशोर, क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सतीश बन्याल और राजीव पटियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago