Hamirpur : आम लोगों के साथ सौम्य व्यवहार करें अधिकारी-कर्मचारी : इंद्र दत्त लखनपाल

 ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत रैली-जजरी में जनशिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने की। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत रैली-जजरी, कलवाल, चकमोह और घोड़ी-धबीरी के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
   इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ अधिकारी-कर्मचारी सौम्यता से पेश आएं और उनका उचित मार्गदर्शन करें। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आम नागरिक किसी भी सरकारी दफ्तर में बड़ी आशा के साथ आता है। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-public-problems-dcrana/ इसलिए हर अधिकारी-कर्मचारी को कर्तव्यनिष्ठा और सहानुभूतिपूर्वक उसकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारी भी आम लोगों से संबंधित कार्यों के प्रति तत्परता दिखाएं तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
   शिविर के दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतोंं के लोगों ने लगभग 60 समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। इनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के निवारण के लिए भी विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने इंतकाल के 52 मामलों का निपटारा भी किया। इनके अलावा 17 शपथ पत्र, 14 प्रमाण पत्र, 4 वसीयतनामे और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौके पर ही बना दिए गए।
    इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विधायक को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में विभागों की ओर से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी तथा पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

7 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

7 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

7 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

7 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago