Chamba : जनसमस्याओं  के  समाधान में  रखी जाए सकारात्मकता —उपायुक्त डीसी राणा

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा है कि  विभिन्न विभागीय सेवाओं के सफल निर्वहन में जनसमस्याओं  के त्वरित समाधान को लेकर  अधिकारियों द्वारा सकारात्मकता रखी जानी चाहिए । 

उपायुक्त आज  सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बचत भवन  में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

कार्यालय स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को  सुधारें जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए डीसी राणा ने  कार्यालयध्यक्षों से  सभी संबंधित कर्मचारियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर  लगातार संवाद स्थापित करने को  कहा । उन्होंने यह भी कहा कि गुड गवर्नेंस में  अधिकारी-कर्मचारी की सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । 

जनसाधारण से संबंधित विभिन्न विभागीय कार्यों के निष्पादन में ऑनलाइन माध्यम का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने का  निर्देश  देते  हुए उपायुक्त ने   ई-डिस्टिक वेब पोर्टल के माध्यम से  विभागीय योजनाओं, विभिन्न सेवाओं   और  जनसाधारण द्वारा प्राप्त शिकायतों के समाधान   को लेकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को भी कहा । 

कार्यशाला में ज़िला के विकास को लेकर उपायुक्त डीसी राणा द्वारा तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट- 2047  को अधिकारियों के साथ चर्चा के लिए रखा गया । विजन डॉक्यूमेंट में  विभिन्न  12  महत्वपूर्ण  क्षेत्रों के तहत 35 से भी अधिक गतिविधियों को शामिल किया गया है । 

इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत सुशासन सप्ताह के तहत सीपीग्राम्स, ई-समाधान, सीएम संकल्प हेल्पलाइन  के माध्यम से लंबित और  समाधान की गई शिकायतों पर  विस्तृत  समीक्षा  की गई । https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-nehru-yuva-kendra/ अभियान के अंतर्गत  ग्रामीण स्तर पर आयोजित किए गए जागरूकता शिविरों , जन शिकायतों के समाधान में विभाग की सर्वोत्तम  प्रथाएं,  कार्यालय स्तर पर ऑनलाइन सेवा  वितरण के लिए  जोड़ी गई सेवाएं , जन शिकायतों के समाधान में सफलता की कहानी   से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर  भी चर्चा की गई । 

इस अवसर पर गुड गवर्नेंस को लेकर  विभिन्न अधिकारियों ने  महत्वपूर्ण  जानकारियां  और अपने अनुभव भी  सांझा किए  । 

इससे पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उपायुक्त का स्वागत  करते हुए कार्यवाही का संचालन किया ।

कार्यशाला समापन पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने  धन्यवाद प्रस्ताव रखा । 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी निशांत ठाकुर,  एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भटियात सुनील कैंथ , एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, एसडीएम सलूणी डॉ स्वाति गुप्ता, एसडीएम चुराह गरीश सुमरा, एसडीएम भरमौर असीम सूद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा, उपनिदेशक उद्यान राजीव चंद्रा, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह ,अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग रणजीत चौधरी,  महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  कार्यशाला में मौजूद रहे ।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago