Hamirpur News : शहीदों का उच्च सम्मान, हम सबका परम कर्तव्य : हेमराज बैरवा

 कारगिल विजय दिवस बुधवार को हमीरपुर में भी उत्साह के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक में आयोजित किए गए श्रद्धांजलि समारोह में उपायुक्त हेमराज बैरवा, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष एवं सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, एडीसी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, कर्नल एमआर भारद्वाज, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग और अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद बचत भवन में आयोजित कारगिल शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में उपायुक्त ने कहा कि कारगिल का युद्ध लगभग 16 हजार फुट से लेकर 18 हजार फुट तक ऊंची पहाडिय़ों पर बहुत ही कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था और सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम, दृढ़ इच्छा शक्ति और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही भारत ने यह युद्ध जीता था।

उन्होंने कहा कि विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में शहीद होने वाले सैनिकों को उच्च सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिला हमीरपुर के सभी शहीद सैनिकों के परिजनों और भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों से संबंधित मुद्दों एवं व्यक्तिगत समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इनके निवारण में कोई विलंब नहीं होना चाहिए।

 इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की शपथ दिलाई तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें शहीद हवलदार कश्मीर सिंह की धर्मपत्नी शवीना कुमारी, शहीद हवलदार https://www.tatkalsamachar.com/shimla-newsleader-of-opposition-jairam-thakurandcm/ राजकुमार की धर्मपत्नी शकुंतला देवी, शहीद प्रवीण कुमार की धर्मपत्नी किरण कुमारी, शहीद हवलदार स्वामी दास चंदेल के बेटे मनीष चंदेल, शहीद दिनेश कुमार के पिता कैप्टन भूप सिंह और शहीद सुनील कुमार के भाई मेहर चंद शामिल रहे। किन्हीं कारणों से समारोह में नहीं पहुंच सके शहीद दीप चंद और शहीद राकेश कुमार के परिजनों का भी आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष एवं सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, कर्नल एमआर भारद्वाज और सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने भी शहीद सैनिकों को नमन किया तथा https://youtu.be/UeXBp2o0gaA कारगिल युद्ध के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago