District Labor Welfare Office organized camp in collaboration with Health Department
जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि कुमारी ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए बोर्ड के माध्यम से कई योजनाएं शुरू की गई हैं। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-13/ इनमें श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार, बच्चों की शिक्षा, दुर्घटना में श्रमिक के घायल होने या मृत्यु होने पर बोर्ड की ओर से आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=FpcuKBezNS1aYK5P रश्मि ने कहा कि पात्र श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
शिविर में नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी, विभाग के अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनका श्रमिकों ने भरपूर लाभ उठाया।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…