Bharat

Hamirpur News:हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में कहा कि निगम की निदेशक मंडल की बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड के किनारे लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत विकसित की जा रही है। इस होटल में प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगा। यह होटल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस परियोजना के लिए टेंडर 6 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
श्री बाली ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में निगम के टर्नओवर में निरंतर वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 109 करोड़ रुपये हुआ। वर्ष 2023-24 में यह 105 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में इसे बढ़ाकर 107 करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है। पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर लगभग 2000 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, शिमला स्थित निगम के प्रतिष्ठित होटल ‘हॉलिडे होम’ के नवीनीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मनाली के तीन होटलों का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। हमीर होटल के लिए 20 करोड़ रुपये तथा होटल ज्वालाजी के नवीनीकरण के लिए 35 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
निगम ने निदेशक मंडल की बैठक में कॉल सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। होटलों में पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित किया जाएगा, जो समय-समय पर निरीक्षण कर अनियमितताओं पर नजर रखेगा।
श्री बाली ने कहा कि होटलों के नवीनीकरण के दौरान आय में अस्थायी कमी आ सकती है। ऐसे में कर्मचारियों के वेतन की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार से सहयोग लिया जाएगा तथा वेतन व्यय को भी परियोजनाओं में समायोजित करने पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। पालमपुर और हमीरपुर में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नादौन पर्यटन परिसर के लिए 15 करोड़ रुपये तथा देहरा पर्यटन परिसर के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है।
उन्होंनेे कहा कि इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago