Hamirpur News : उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को गांव चमयोला में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कुलदीप सिंह चौहान ने की।


 इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नाश्ता या ब्रेकफास्ट हमारी दिनचर्या का सर्वाधिक महत्वपूर्ण आहार है। इसलिए, हमारे नाश्ते की थाली सतरंगे आहार से सजी होनी चाहिए। ऐसा आहार हमारे शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करते हुए शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाता है। परंपरा के अनुसार हम सुबह जब भी घर से किसी कार्य पर निकलते हैं तो खाना खाकर ही निकलते हैं ताकि दिन भर शरीर में ऊर्जा तथा मन में आवश्यक उत्साह बना रहे। इसके लिए आवश्यक है कि हमारा नाश्ता सभी सात प्रकार के खाद्य समूहों का मिश्रण हो और दिन भर के खाने के एक बड़े भाग की पूर्ति करता हो। स्वस्थ एवं संतुलित नाश्ता हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करने और दिन भर के शारीरिक एवं मानसिक कार्यों के लिए जरूरी ऊर्जा तथा पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


 सीडीपीओ ने बताया कि हमारी पाचन-अग्नि सूर्य की ही भांति कार्य करती है। http://Variety in daily diet is necessary for proper nutrition: CDPO सुबह के समय यह बढ़ना शुरू कर दोपहर को अपने अधिकतम स्तर पर पहुंचकर शाम ढलने तक शिथिल पड़ जाती है। दोपहर के समय हमारी पाचन अग्नि प्रबल होने के कारण हम जो भी खाते हैं वह आसानी से पच जाता है। फाइबर तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों की अधिकता के कारण मोती अनाज दोपहर के भोजन के लिए सर्वाेत्तम आहार हैं।


 दोपहर में खाने पर ये अनाज अपनी धीमी पाचन दर के कारण रात के भोजन की जरुरत को भी कम कर देते हैं और रात को कम भोजन शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। https://youtu.be/dwd2AyA4xbI?si=PnBKMW4oVY4KiInO सीडीपीओ ने बताया कि केवल तिरंगा सलाद भी हमारी रात्रि के भोजन की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम भोजन के पोषक (पोषण करने वाले), निवारक (रोगों से बचाने वाले) एवं उपचारात्मक (रोगों का उपचार करने वाले) गुणों को अच्छी तरह समझ लें तो हमें रोग अपनी गिरफ्त में नहीं ले सकेंगे और हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

3 hours ago

Shimla News: जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या ,क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…

1 day ago

Sarnahuli Fair: तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे जिला स्तरीय सरनाहुली मेला-2026 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…

3 days ago

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

4 days ago

अनुसूचित जनजाति आयोग ने जनजातीय विकास की दिशा में हिमाचल सरकार के प्रयासों को सराहा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में…

5 days ago