Hamirpur News : विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली-जजरी में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उदघाटन किया और उसके बाद स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


  इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में कई सराहनीय कदम उठाए हैं। समय की मांग को देखते हुए सरकारी स्कूलों में भी अब इंग्लिश मीडियम शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गांव कोहडरा में भी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा।


 उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि उन्होंने अब तक के अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए हैं। इसी के परिणामस्वरूप बड़सर विधानसभा https://www.youtube.com/watch?v=VBbLdgPmuN8&t=536s क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहमुखी विकास और जनसेवा के लिए वह सदैव समर्पित रहेंगे।  


 इस अवसर उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली-जजरी को ग्यारह हजार रुपये और https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-transparency-public-distribution/ प्राइमरी स्कूल को भी पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
  इससे पहले प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब समां बांधा।
  समारोह में विपन ढटवालिया, कर्नल पीएस अत्री, बीडीसी सदस्य रीना देवी, ग्राम पंचायत जजरी की प्रधान सरोती देवी, पूर्व उपप्रधान राकेश ढटवालिया, दुर्गी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 month ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 month ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 months ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 months ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 months ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 months ago