Hamirpur News: पार्टी कार्यकर्ता मिलकर हमीरपुर विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करेंगे

मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं ने लिया संकल्प

ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात करके आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की। 

मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने एकमत होकर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट का फैसला मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने भी सभी पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट का आवंटन जनभावनाओं के अनुरूप ही किया जाएगा। 

 इस अवसर पर सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे तथा आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। 

 कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी हाईकमान जिस भी https://tatkalsamachar.com/chamba-news-season/ उम्मीदवार नाम फाइनल करेंगे, उसकी जीत के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भरपूर मेहनत करेगा। 

उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ही नहीं, बल्कि प्रत्येक हमीरपुरवासी के लिए भी यह गर्व की बात है कि इस बार जिला हमीरपुर को मुख्यमंत्री का पद मिला है। इसलिए, विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करके मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के आम मतदाता भी अपना सक्रिय योगदान देंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं मंजूर की हैं तथा प्रदेश एवं जोनल स्तर के तीन महत्वपूर्ण कार्यालय हमीरपुर में स्थापित करवाए हैं। लगभग डेढ़ दशक से लटके अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रावधान करके तथा इसका कार्य आरंभ करवाकर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुरवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है।https://www.youtube.com/watch?v=dMRU7gIiuz4 इसलिए, विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताकर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ मजबूत करेगी। 

 इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, पार्षद राजकुमार, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, अश्वनी लंबरदार, पार्षद राकेश वर्मा, पार्षद निशांत शर्मा, अनुसूचित जाति सैल के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजेश आनंद, राजेश ठाकुर, डॉ. आरसी डोगरा, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, नीलम ठाकुर, जुगल किशोर, राजीव राणा, शशि मुहम्मद, देवीदास शहनशाह, ज्योति खन्ना, मोहित चौधरी, रजनीश गांधी, अजय ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी, जोगिंद्र बल्ला, अनिल भाटिया और हमीरपुर के कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago