Himachal Pradesh

Hamirpur News: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विकास कार्यों का जायजामहिलाओं और नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को भोरंज उपमंडल में विभिन्न संस्थानों का दौरा करके इनमें जारी विकास कार्यों एवं अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत भकेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ-साथ इसी पंचायत के गांव भैरवीं जट्टां में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद भी किया।


 उपायुक्त ने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी बातचीत की तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र भकेड़ा के निरीक्षण के दौरान शिशुओं को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की।


 उपायुक्त ने ग्राम पंचायत रौहीं में भी विकास कार्यों का जायजा लिया और जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने और कॅरियर के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में शिक्षकों के साथ व्यापक चर्चा की।


 इस अवसर पर भोरंज के खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

17 hours ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

2 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

6 days ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

6 days ago