Blog

Hamirpur News: गंधर्वा राठौड़आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग की कार्यशाला में डीसी ने अधिकारियों से की अपीलसही डाटा के आधार पर ही बनाई जा सकती हैं प्रभावी योजनाएं

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे फील्ड में किसी भी तरह का डाटा एकत्रित करते समय इसकी सटीकता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि, सभी तरह की योजनाएं हमेशा फील्ड के डाटा के आधार पर ही तैयार की जाती हैं और अगर डाटा सटीक होगा तो उससे संबंधित योजना तैयार करने में आसानी होगी तथा उस योजना का क्रियान्वयन भी बेहतर एवं प्रभावी ढंग से संभव होगा। सोमवार को यहां हमीर भवन में आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने यह अपील की। विभागीय अधिकारियों के लिए आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला में डाटा एकत्रीकरण की प्रक्रिया में सुधार लाना है।


उपायुक्त ने कहा कि जनसंख्या, आर्थिक सर्वेक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, उद्यमिता, कृषि, पशुपालन और विकास के अन्य महत्वपूर्ण मानकों से संबंधित डाटा विभिन्न विभागों के माध्यम से नियमित रूप से एकत्रित किया जाता है तथा उसके आधार पर ही सरकार योजनाएं बनाती हैं। इसी डाटा के आधार पर देश, प्रदेश और जिले की परफॉर्मेंस का पता चलता है। जिला सुशासन सूचकांक में भी इसी डाटा के आधार पर रैंकिंग की जाती है। इससे सरकार को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक भी मिलता है। उपायुक्त ने सभी विभागों के जिला प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में डाटा एकत्रीकरण के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और अपने डाटा को हर समय अपडेट रखें।


इस अवसर पर जिला सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार ने उपायुक्त और अन्य सभी अधिकारियों का स्वागत किया तथा डाटा एकत्रीकरण की प्रक्रिया एवं डाटा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सांख्यिकीय सहायक जीवन कुमार ने डाटा एकत्रीकरण में आने वाली विभिन्न समस्याओं और इसकी गुणवत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा जिला सुशासन सूचकांक के मानकों से अवगत करवाया।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago