Hamirpur News : ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

आज दिनाक  10 /09/24 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरीकी अध्यक्षता  में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिकसमीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया  जिसमे राधा कृष्णन गवरमेंट मेडिकलकालेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय शर्मा, जिला  कार्यक्रम अधिकारी डा.राकेश ठाकुर, डा. अजय अत्री, डॉ. कमलजीत सिंह  व सभी खण्ड चिकित्साअधिकारी,  स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक,  लेखाकार, ब्लाकप्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे l

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की विस्तार से चर्चा की गई और जिला के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गएकि सभी खण्डों के राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीमों की मासिक समीक्षा बैठक की जाए  और सभी टीमें साप्ताहिक सूक्ष्म योजना तैयार करेंऔर उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व बच्चे के  टीकाकरण का डाटा सही व समय पर एक्सेल शीट  पर  पंजीकृत करें  और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सही समय पर पहचान  व जाँच करें  l उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  के दौरान हर महीने की 9 तारीख
को गर्भवती महिला की सही तरीके से जांच होनी चाहिए  और इसकी रिपोर्टिंग भी समय पर की जानी चाहिए https://tatkalsamachar.com/una-news-awareness-camp-2/  और उन्होंने यह भी कहा की आशा कार्यकर्ता जो घरपर नवजात शिशु की देखभाल के लिए सात बार जाती हैं  उनका स्वास्थ्यकार्यकर्ता के द्वारा समय – समय पर पर्यवेक्षण भी किया जाना चाहिए की वे घर का दौरा करने जाती भी हैं की नहीं l

उन्होंने इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गएकि  परिवार नियोजन  का लक्ष्य पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल से ही उनकी परिवार नियोजन  के तरीकों को अपनाने के लिए काउंसलिंगकीजानी चाहिए l

 उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों का गहन विशलेषण करेंतथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं https://youtu.be/B9eM-krueY8?si=afZXDsbSChBHwvxh तथा विभिन्न कार्यक्रमों केअंतर्गत आबंटित धनराशी का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित करें l

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago