Himachal Pradesh

Hamirpur News :- हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस

। 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों, नगर निगम और शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।


 उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ आरंभ होने वाले इस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। एडीसी ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी प्रस्तुतियां उच्च स्तर की होनी चाहिए।  


 उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, बिजली बोर्ड, उद्यान विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल और इसके आस-पास सभी https://tatkalsamachar.com/mandi-news-social-justice-obc-society/ आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मौसम खराब रह सकता है। ऐसी परिस्थिति के लिए भी पूरी तैयारी होनी चाहिए। एडीसी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के इस गौरवमयी समारोह में सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।
  बैठक में सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर ने समारोह की तैयारियों और सभी आवश्यक प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। एसपी भगत सिंह ठाकुर, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद, होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। 

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago