Hamirpur News : जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में की समीक्षा

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिले के सभी आधार केंद्रों की संचालन एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आधार अपडेट के कार्य में तेजी लाने और इसके लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने यह निर्देश मंगलवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक के दौरान दिए। उपायुक्त ने कहा कि हर 10 साल के बाद आधार अपडेट जरूरी है।

लंबे समय तक अपडेट न होने पर आधार को निष्क्रिय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 1,36,981 आधार नंबरों का अपडेट होना लंबित है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को आधार से लिंक करवाएं और अपडेट करवाएं। उन्होंने कहा कि जिले के 121 आधार केंद्रों को आधार पंजीकरण और अपडेट किट उपलब्ध करवा दी गई हैं। शिक्षा विभाग को भी 10 किट दी गई हैं, लेकिन इनमें से केवल 5 किट ही सक्रिय हैं।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी किट सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिछले माह जिले में कुल 6862 लोगों का आधार पंजीकरण अथवा अपडेशन किया गया है। अब तक जिले में कुल 5,96,465 आधार नंबर जनरेट किए जा चुके हैं जोकि जिले की अनुमानित जनसंख्या का लगभग 121 प्रतिशत है, लेकिन 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 11,660 बच्चों को आधार नंबर दिए जाने बाकी हैं। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-social-security-public/ इन सभी बच्चों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग का सहयोग भी बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगभग 25,559 बच्चों और किशोरों का बायोमेट्रिक अपडेशन भी लंबित है।

इसके लिए आम लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=vxN7E9B9bgOu1qbh सभी आधार केंद्र संचालक भी इस दिशा में कार्य करें। बैठक में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उप निदेशक राणा प्रीतपाल सिंह और सहायक प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने आधार के संबंध में विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, अन्य अधिकारी और आधार केंद्र संचालक भी मौजूद थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago