Hamirpur News : एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच एवं अभियोजन में लाएं तेजी : हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना तथा समाज में जाति के आधार पर भेदभाव एवं अत्याचारों का उन्मूलन करना है। वीरवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन वर्गों के लिए उक्त अधिनियम में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसलिए, इनसे संबंधित संवेदनशील मामलों की जांच एवं अभियोजन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।


   जिला में अधिनियम के तहत दर्ज 99 मामलों की ताजा स्थिति पर जिला स्तरीय समिति ने व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि इन 99 मामलों में से 26 मामले विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं, जबकि 28 मामलों की अभी पुलिस जांच चल रही है। जांच के बाद 40 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया न्यायालयों में विचाराधीन है। 5 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।


 उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे लंबित मामलों की जांच और चालान पेश करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करें https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-7/। उन्होंने अभियोजन विभाग के अधिकारियों को भी अदालतों से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अगर उच्च न्यायालय में कोई मामला विचाराधीन है तो उस संबंध में एडवोकेट जनरल कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीडि़तों को नियमानुसार राहत राशि तुरंत जारी करें।


   इस अवसर पर समिति के सदस्य सचिव एवं जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने विभिन्न मामलों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
  बैठक https://youtu.be/JXjqMDI5Sak?si=xbBUgxLvqlSD0Akf में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री, एएसपी अशोक वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, डीएसपी रोहिन डोगरा, सुनील दत्त ठाकुर और लालमन शर्मा, जिला स्तरीय समिति के अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago