Hamirpur News :-हमीरपुर में जल शक्ति विभाग को सबसे ज्यादा नुक्सान

जिला हमीरपुर के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश तथा मंडी एवं कुल्लू जिले में भीषण आपदा के कारण ब्यास नदी के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण जल शक्ति विभाग का भारी नुक्सान हुआ है। जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान के आंकड़ों पर नजर डालें तो जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की करोड़ों रुपये की क्षति हुई है।


 बुधवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त नुक्सान के आंकड़ों के अनुसार अभी तक मॉनसून सीजन के दौरान जिला में सरकारी और निजी संपत्ति का कुल 46.69 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है।
  इसमें से जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 34.07 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 12.07 करोड़ और बिजली बोर्ड को 8.69 लाख रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 2.17 लाख रुपये के नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित की है। 3 पक्के मकानों की 4.50 लाख रुपये की क्षति हुई है तथाhttps://tatkalsamachar.com/?p=30890 3 कच्चे मकान भी ध्वस्त हुए हैं, जिनमें लगभग 4.70 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है। जिले भर में 23 डंगे भी गिरे हैं, जिनमें लगभग 19.50 लाख रुपये की क्षति हुई है। 15 गौशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 12.73 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।


 उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
 उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए सभी जिलावासी विशेष ऐहतियात बरतें और नदी-नालों के पास न जाएं। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं। खराब मौसम में पेड़ांे के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। ब्यास नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोग नदी के पास न जाएं।


 उपायुक्त ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क करने की अपील भी की है

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago