Hamirpur News :-श्रमिकों का हक छीनने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : नरदेव सिंह कंवर

हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि श्रमिकों के कल्याण एवं उत्थान हेतु चलाई जा रही 14 योजनाओं का लाभ लेने के लिए गलत हथकंडे अपनाने वाले साधन संपन्न लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों एवं बोर्ड की उपमंडल स्तर की 26 शाखाओं के मोटीवेटरों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने यह जानकारी दी।


 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरुरतमंद श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड के अधिकारीhttps://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-humen-rights/ एवं कर्मचारी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।
  उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बोर्ड की योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण, उनके बच्चों के पालन-पोषण, पढ़ाई और विवाह, चिकित्सा और मकान निर्माण इत्यादि के लिए बड़ी आर्थिक मदद का प्रावधान किया है। लेकिन, कई साधन संपन्न लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं तथा पात्र श्रमिकों के हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा श्रमिकों की केवाईसी पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।


 नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि शुरुआती दौर में बड़सर उपमंडल की 9 ग्राम पंचायतों और भोरंज उपमंडल की एक पंचायत में जांच के दौरान लगभग 38 ऐसे साधन संपन्न लोगों का पता चला है, जिन्होंने गलत हथकंडे अपनाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाया है। इन्होंने 10 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ लिए हैं। इनमें कई सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और संपन्न व्यावसायियों के परिजन भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।


 नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि श्रमिकों की केवाईसी करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि अपात्र लोगों के नाम हटाए जा सकें और सभी पात्र श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago