Blog

Hamirpur News :यहां आने वाला हर व्यक्ति कह रहा….वाह, ऑफिस हो तो ऐसा |

यहां आने वाला हर व्यक्ति कह रहा….वाह, ऑफिस हो तो ऐसा
आम लोगों के लिए सुविधाजनक बना हमीरपुर का डीसी ऑफिस
वेटिंग हॉल में बैठने की शानदार व्यवस्था और एलईडी के अलावा जलपान की सुविधा भी
बाहर रैन शैल्टर, ओपन एयर जिम, बैडमिंटन कोर्ट और अन्य सुविधाओं का भी प्रावधान
सीएम सैल, डीडीएमए कंट्रोल रूम, लाइसेंस ब्रांच और अन्य शाखाओं में भी कई सुविधाएं

हमीरपुर 07 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के सबसे बड़े कार्यालय यानि डीसी ऑफिस की कायाकल्प से आम लोग काफी प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उपायुक्त अमरजीत सिंह ने एक विशेष पहल करते हुए अपने पूरे कार्यालय परिसर को सिटिजन फ्रेंडली यानि आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने का सराहनीय प्रयास किया है, ताकि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुखद अनुभूति हो सके और वह अपना कार्य आराम से करवा सके।  
  पूरे मिनी सचिवालय के परिसर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।


 उपायुक्त कार्यालय के बाहर आम लोगों की सुविधा के लिए एक शानदार वेटिंग हॉल बनाया गया है। इसमें 50-60 लोगों के बैठने की बेहतरीन व्यवस्था के साथ ही एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है तथा जलपान की व्यवस्था के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की कैंटीन स्थापित की गई है। हॉल की दीवारों पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों को दर्शाती बड़ी-बड़ी पंेटिंग्स लगाई गई हैं, जिन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों ने बनाया है।
 अपने कई जरूरी कार्यों के सिलसिले में उपायुक्त कार्यालय एवं इसकी विभिन्न शाखाओं में आने वाले लोगों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था शायद ही किसी कार्यालय में देखने को मिलेगी।


  इसी परिसर में स्थापित सीएम सैल को भी मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बहुत ही शानदार एवं सुविधाजनक बनाया गया है। यहां कॉरपोरेट टाइप के काउंटर और आम लोगों के बैठने के लिए सोफे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित अपने कार्यों के लिए यहां आने वाला हर व्यक्ति यहां की व्यवस्था की तारीफ किए बगैर नहीं रहता।


  इसी प्रकार लाइसेंस ब्रांच, एनआईसी कार्यालय, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और अन्य शाखाओं की भी कायाकल्प की गई है।
 अगर मिनी सचिवालय के बाहरी परिसर की चर्चा करें तो इसके मुख्य द्वार के ठीक सामने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेदकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसकी एक तरफ पार्किंग और दूसरी तरफ एक खूबसूरत रेन शैल्टर बनाया गया है, जहां आम लोग आराम कर सकते हैं।
  इसी के साथ बचत भवन परिसर में चिल्ड्रन पार्क, बैडमिंटन कोर्ट और कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए क्रैच स्थापित किया गया है।


 उपायुक्त कार्यालय के पीछे कई वर्षों से उपेक्षित एवं गंदगी से युक्त खाली जगह पर अब एक शानदार ओपन एयर जिम बनाया गया है। इसी के साथ लगते हमीर भवन के कांफ्रेंस हॉल का भी सौंदर्यीकरण किया गया है।
 अपने निजी कार्यों के सिलसिले में उपायुक्त कार्यालय में आए गलोड़ के युवक सौरभ शर्मा, कश्मीर गांव के साहिल वर्मा और अन्य आगंतुकों का कहना है कि इस पूरे परिसर की जिस प्रकार कायाकल्प की गई है और इसे आम लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है, उसके लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं।

Vijay Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago