Health

Hamirpur News :- पोषण एवं बाल देखभाल में पिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : सीडीपीओ

र परिवार को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने में पुरुषों, विशेषकर युवा पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, परंतु उनकी इस भूमिका को प्रायः नजरअंदाज किया जाता रहा है। आहार एवं परिवार विशेषज्ञ भी यह मानते हैं कि पोषण और देखभाल में अपनी भूमिका को समझकर पुरुष अपने परिवार को स्वस्थ और सशक्त बनाकर स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। पोषण माह के उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर की दूरवर्ती ग्राम पंचायत खनौली में शुक्रवार को ‘पोषण में पुरुषों की भूमिका’ विषय पर आयोजित जागरुकता शिविर में स्थानीय समुदाय को संबोधित करते हुए टौणी देवी के सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।


 उन्होंने कहा कि पोषण एवं बाल देखभाल समाज का संयुक्त उत्तरदायित्व है। परिवार समाज की एक महत्वपूर्ण इकाई है। अतः पोषण एवं देखभाल में परिवार, विशेषकर युवा पिताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारे परिवारों में खाद्य उत्पादन, भोजन की खरीद, प्रबंधन, वितरण और उपयोग में महत्वपूर्ण निर्णय पुरुष ही लेते हैं। इस विषय पर निर्णय लेते समय उन्हें परिवार के अधिकतम पोषण, स्वास्थ्य और स्थानीयता को बढ़ावा देना चाहिए और जंक फूड के प्रचलन को हतोत्साहित करना चाहिए।


 इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर अंतरिक्षा ने महिला स्वास्थ्य पर बल देते हुए लोगों से पोषण माह के दौरान अपनी स्वास्थ्य जांच आवश्यक रूप से कराने का आह्वान किया। वृत्त पर्यवेक्षक किरण कुमारीhttps://tatkalsamachar.com/una-news-focus-on-equality/ ने महिलाओं को पारिवारिक स्वास्थ्य की धुरी बताते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।  इस अवसर पर कक्कड़ सर्कल की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें लगभग 50 किस्म के पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago