Bharat

Hamirpur News: पीएनबी के जोनल प्रबंधक ने की विभिन्न सेवाओं की समीक्षाजिला हमीरपुर और ऊना के शाखा प्रबंधकों से लिया फीडबैक

पंजाब नेशनल बैंक के शिमला ज़ोन के जोनल प्रबंधक राजेश कुमार ने हमीरपुर मंडल का दौरा करके जिला हमीरपुर और ऊना में बैंक की शाखाओं में ग्राहक सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा इन शाखाओं के प्रबंधकों से महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया।


 राजेश कुमार ने वीरवार को हमीरपुर के कुमार पैलेस में दोनों जिलों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक करके बैंक की चुनौतियों, ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं और अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। राजेश कुमार ने अपने विस्तृत अनुभव के आधार पर विभिन्न परिस्थितिजन्य उदाहरण साझा किए और शाखाओं को बेहतर संचालन तथा ग्राहक-केंद्रित सेवा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने टीम वर्क, समयबद्ध सेवा और ग्राहक की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।


इसके साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज ग्राहक घर बैठे पीएनबी वन ऐप के माध्यम से बैंक के विभिन्न डिजिटल सेवाओं का व्यापक रूप से उपयोग कर सकते हैं। उन्हांेने कहा कि डिजिटल इंडिया की प्रगति को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरुक करना और तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।
 इस दौरान शाखा प्रबंधकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सेवा सुधार की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव रखे तथा कई शंकाओं के बारे में मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।


 पीएनबी के मंडल प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने सभी कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्राहक की संतुष्टि ही बैंक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी शाखाओं के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक ग्राहक को सम्मान, सहयोग और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करें, ताकि हर ग्राहक शाखा में आने पर प्रसन्नता और संतोष का अनुभव कर सके।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago