Blog

Hamirpur News: आईएचएम के परिचय समारोह में निहारिका मिस और आयुष मिस्टर फ्रेशर बने

होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों का परिचय समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसमें निहारिका शर्मा ने मिस फ्रेशर और आयुष ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब जीता। परिचय-2025 समारोह में जिला हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।


  इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मंजिल को पाने के लिए मेहनत सबसे जरूरी है।https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news इसी के बल पर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत करते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि यहां से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत बहुत से छात्र देश-विदेश में बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए बैच के विद्यार्थी भी जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करंेगे।


 इससे पहले, मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने कहा कि परिचय-2025 समारोह का उद्देश्य प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों और संस्थान के वरिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और मेल मिलाप को बढ़ाना है। इसी सहयोग और मेल-मिलाप के कारण ही आज तक आईएचएम में रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।


  समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनकी शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हिमाचली लोकनृत्य नाटी रही। आदित्य ठाकुर, पारस, आशीष ठाकुर, पूर्वांश, सक्षम और उनकी टीम ने नाटी प्रस्तुत करके सबका खूब मनोरंजन किया। पंजाबी नृत्य भांगड़ा और अन्य प्रस्तुतियों ने भी खूब लुभाया।  

Vijay Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago