Hamirpur : आईएचएम हमीरपुर द्वारा एसटीसी का 6 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

होटल प्रबंधन संस्थान (आई0एच0एम0) हमीरपुर के प्राचार्य जितेन्द्र सांजटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत  होटल प्रबंधन संस्थान (आई0एच0एम0) हमीरपुर द्वारा आयोजित छ: दिवसीय डैस्टीनेशन बेस्ड स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम कांगडा के बीड़ बिलिंग में 9 फरवरी को शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की तरफ से नि:शुल्क करवाया जा रहा है जिनमें 19 महिलाएं व 12 पुरुष हैं जोकि इस क्षेत्र में खानपान संबंधी कारोबार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे लाभार्थियों की 14 फरवरी को परीक्षा ली जाएगी जो इस परीक्षा में उतीर्ण होंगे उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि 6 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान समन्वयक परनीश कुमार व प्रयोगशाला सहायक नवीन कुमार लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने बताया कि भारत सरकार के इस महत्वाकाक्षीं प्रशिक्षण को करवाने के लिए संस्थान को काफी प्रशंसा मिल रही है और पर्यटन स्थल के आसपास स्थित स्ट्रीट वेंडरस को भी काफी कुछ सीखने को मिल रहा है और अब वह भविष्य में इस प्रशिक्षण का लाभ भी उठा सकेगें। आई0एच0एम0 संस्थान, हमीरपुर तीन वर्षीय बी0एस0सी डिग्री, क्राफ्ट कोर्स व डिप्लोमा कोर्स भी करवा रहा है जोकि नेशनल कॉउसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टैक्नोलोजी द्धारा संबंद्ध कोर्स हैं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-education/ आई0एच0एम0 हमीरपुर की टीम भारत व हिमाचल सरकार के द्धारा प्रायोजित कार्यक्रमों को जनता के बीच सफलतापूर्वक लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago