Hamirpur : सीएम के आशीर्वाद से एचपीटीयू को बनाएंगे आदर्श संस्थान

विश्व इंजीनियरिंग दिवस पर तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से एक आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा तथा संस्थान के परिसर में चरणबद्ध ढंग से ढांचागत विकास को गति प्रदान की जाएगी। सोमवार को विश्व इंजीनियरिंग दिवस के उपलक्ष्य पर एचपीटीयू के सम्मेलन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों पर प्रदेश सरकार विशेष रूप से फोकस कर रही है। इनसे संबंधित योजनाओं के लिए प्रदेश सरकार बजट की कोई कमी नहीं रखेगी।


   सुनील शर्मा बिट्टू ने एचपीटीयू के अधिकारियों से कहा कि वे इस संस्थान के लिए व्यापक एवं दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करें। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से प्राप्त होने वाली हर योजना एवं प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा तथा इनके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। बीटैक कंप्यूटर साइंस का कोर्स आरंभ करने के लिए एचपीटीयू प्रबंधन को बधाई देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि संस्थान में अन्य कोर्सों के लिए भी उचित कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि हिमाचल के युवाओं को अपने प्रदेश में ही बेहतरीन तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सैल को भी मजबूत किया जाना चाहिए तथा आधुनिक दौर की जरुरतों के अनुसार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षा उनका प्रिय विषय रहा है और एचपीटीयू जैसे संस्थान से संबंधित हर मुद्दे के संबंध में वह मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे तथा मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से यहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।  


    इससे पहले सुनील शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा का स्वागत करते हुए कुलपति प्रोफेसर शशि धीमान ने कहा कि एचपीटीयू में ढांचागत विकास और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आने वाले समय में विश्वविद्यालय में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे तथा शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। कुलसचिव अनुपम ठाकुर ने मुख्य अतिथि, कुलपति और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।


  कार्यक्रम में डीन (अकादमिक) प्रोफेसर जय देव, वित्त अधिकारी जगदीश चंद, सहायक रजिस्ट्रार सुरेंद्र शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-self-reliant/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago