Hamirpur : स्वस्थ शिशु स्पर्धा और कुकिंग प्रतियोगिता से दिया पोषण का संदेश

सीडीपीओ कार्यालय सुजानपुर ने आयोजित की प्रतियोगिताएं

पोषण पखवाड़े के उपलक्ष्य पर विकास खंड सुजानपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केद्रों में स्वस्थ बाल-बालिका स्पर्धा और मोटे अनाज पर आधारित कुकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर द्वारा आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों की माताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।


   इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि खाना बनाने की अदभुत कला के कारण ग्रामीण परिवेश की महिलाएं सीमित साधनों में भी अपने परिवार एवं बच्चों को श्रेष्ठ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाती हैं। तनाव में भी स्वयं को व्यवस्थित रखना माताओं का स्वाभाविक गुण है। उनके इस गुण में प्रतिद्वंदता की अपेक्षा सामूहिकता की भावना निहित रहती है जो उन्हें एक दूसरे का सहयोग और सहायता करने के लिए प्रेरित करती है। कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में इसी सहकारी और सामूहिक प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता रहती है तथा इस दृष्टि से ही पोषण पखवाड़े के अंतर्गत स्वस्थ बाल-बालिका स्पर्धा और कुकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।


   उन्होंने कहा कि स्वस्थ बाल-बालिका स्पर्धा का उद्देश्य जनमानस को यह संदेश देना है कि बच्चों के सही शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, अ सूक्ष्म पोषक तत्वों और बायो-फोर्टिफिकेशन के साथ-साथ वृद्धि निगरानी भी आवश्यक है, ताकि शुरुआती स्तर पर ही किसी भी प्रकार के कुपोषण की पहचान हो सके तथा उसे रोकने हेतु उचित पोषण हस्तक्षेप किया जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं एवं बच्चों को बधाई भी दी। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-cultural-programme/

Recent Posts

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

25 seconds ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

20 minutes ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

47 minutes ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

20 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

21 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

1 day ago