Hamirpur : इंद्र दत्त लखनपाल – बड़सर में 6 करोड़ रुपये से बनेगा अग्निशमन कार्यालय भवन

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को यहां अग्निशमन विभाग के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस भवन पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसमें विभाग के कार्यालय के अलावा अग्निशमन से संबंधित सभी अत्याधुनिक उपकरण, वाहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


  इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बिझड़ी क्षेत्र में लंबे समय से अग्निशमन भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और वह इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि भवन के शिलान्यास के साथ ही इस क्षेत्र के लोगों की लंबित मांग पूरी हो गई है। विधायक ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-asha-workers/ उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए नई योजनाओं के संबंध में विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में भी विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगामी बजट में इनके लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा।


   इससे पहले होमगाड्र्स के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल, अग्रिशमन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इंद्र दत्त लखनपाल का स्वागत किया।


   इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चंद, जिला सचिव देवेंद्र राणा, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, बीडीसी सदस्य अनीता कुमारी, ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल की प्रधान कमलेश कुमारी, जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago