हमीरपुर :- खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं कर्मचारी

10वीं हिमाचल प्रदेश राज्य इंटर कलैक्टरेट खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को यहां बहुतकनीकी कालेज के परिसर में आरंभ हो गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालयों के कर्मचारी वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस, क्रिकेट और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।


  इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य से बढक़र कुछ भी नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के बगैर सुखद जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। इसके लिए हमें किसी न किसी रूप में खेलों को अपनी आम दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।

इसी के मद्देनजर लगभग 22 वर्ष पहले उनके मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और ये सरकार का चेहरा भी होते हैं। अगर ये शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों तो इससे सरकारी कार्यों में दक्षता आती है और आम जनता के बीच सरकार की अच्छी छवि बनती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें तो दिशा-निर्देश देती हैं, लेकिन इन दिशा-निर्देशों तथा कल्याणकारी योजनाओं को कर्मचारी ही जन-जन तक पहुंचाते हैं।
  शारीरिक और मानसिक रूप से फिट कर्मचारी जब कार्यालय में आने वाले आम आदमी से मुस्कराकर बात करता है तो उस व्यक्ति की आधी समस्या तो उसी समय दूर हो जाती है।

अक्सर अपने काम में व्यस्त रहने वाले कर्मचारी अगर खेलों के लिए समय निकालेंगे तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तथा उनकी कार्य क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। धूमल ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के उत्साहवद्र्धन और उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। इससे सैकड़ों खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं और प्रदेश में ही अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


    धूमल ने कहा कि खेलों में हार और जीत कोई मायने नहीं रखती है, बल्कि इनमें खिलाड़ी कैसे खेलता है, वह ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागी उच्च खेल भावना और अनुशासन के साथ भाग लेंगे। इससे कर्मचारियों में आपसी समन्वय, सहयोग और टीम भावना भी विकसित होगी।


     इस अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा और जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। आईटीआई हमीरपुर के विद्यार्थियों और मनिल अकादमी के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


     उदघाटन समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जोगेंद्र वर्मा, बीएम बेदी, संदीप चंदेल और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago