Hamirpur : किशोरी का पिटारा प्रश्नोत्तरी से किया कई शंकाओं का समाधान

पोषण मेलों में बच्चों के लिए आयोजित की प्रतिस्पर्धाएं, अनीमिया जांच भी की गई

आम लोगों को पौष्टिक आहार एवं सही पोषण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत विकास खंड सुजानपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वीरवार को पोषण मेले आयोजित किए गए।


   इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों से संवाद करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि अपनी आम दिनचर्या में संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे पोषण मेलों को विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी से जोड़ा गया है।


  पोषण मेलों के दौरान बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं ज्ञानवद्र्धक प्रतिस्पर्धाएं भी करवाई गईं। इनमें रिंग प्रतियोगिता, ब्लाइंडफोल्ड चैलेंज, नींबू रेस, म्यूजिकल चेयर रेस और अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पोषण मेले का एक अन्य उद्देश्य बच्चों को उत्पादक गतिविधियों से जोडऩा भी है। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के विकास की विधि और उसके महत्व का ज्ञान देकर विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया तथा पोषण थाली और पोषण स्मार्ट गांव की अवधारणा से रूबरू करवाया गया। उन्हें बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाजों से पहली बार अवगत करवाते हुए इनमें उपलब्ध सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा उनके पूर्ण अवशोषण हेतु वांछित आहार-विहार तथा जीवन पद्धति की जानकारी दी गई।


  कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पोषण मेलों में छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के लिए अन्नप्राशन तथा किशोरियों के लिए ‘किशोरी का पिटारा’ प्रश्नोत्तरी भी करवाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और वृत्त पर्यवेक्षकों ने इस गुप्त प्रश्नोत्तरी के दौरान किशोरियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए तथा उनकी कई शंकाओं का समाधान किया। पोषण मेलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विशेष अनीमिया जांच की व्यवस्था भी की गई तथा जल जनित रोगों से बचाव के लिए जल स्रोतों के क्लोरीनेशन  के लिए क्लोरीन की गोलियों का भी वितरण किया गया। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-drug-traffickers/

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

31 minutes ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

2 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

2 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

2 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

22 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

23 hours ago