Hamirpur : वायु सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 तक

 अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना के लिए होने वाली अग्निवीरों की भर्ती हेतु 23 नवंबर सायं 5 बजे तक तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
 इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 तक जन्में अविवाहित महिला एवं पुुरुष उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह ऑनलाइन पंजीकरण agnipathvayu.cdac.inअग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉटइन पर किया जा सकता है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर रखी गई है।
   आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी के साथ बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में उसके कम से कम 50 अंक हो। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलॉजी और आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-swachh-bharat/ 50 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र हैं। साइंस के अलावा अन्य विषयों में भी कुल 50 प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास युवा भी भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
 अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाएं 18 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए agnipathvayu.cdac.in अग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago