चम्बा : वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत जिला ने 29.30 प्रतिशत का लक्षय किया हासिल,

जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति   बैठक की   अध्यक्षता करते हुएअतिरिक्त जिला दंडाधिकारीअमित मैहरा  ने  कहा कि बैंक सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों में शामिल योजनाओं का निपटारा जल्द सुनिश्चित बनाएं  | जिनमें मुख्य रुप से  मुख्य मंत्री स्वावलंबन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि योजनाओं से  पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करवाएं ।

 अमित मैहरा ने बताया कि विभिन्न  बैंकों ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत जिला ने 29.30 प्रतिशत का   लक्षय हासिल किया है। उन्होने बैंकों की जमा ऋण अनुपात को और अधिक बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सभी बैंक और विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, प्रदेश  सहकारी बैंक इस पर ज़्यादा ध्यान दें और इस बारे शाखा स्तर पर विश्लेषण करें।

   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने  बैठक में मौजूद बैंकअधिकारियों को यह भी निर्देश दिए  कि  जिला के सभी किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड के  साथ में जोड़ें और सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाएं। उन्होने इस बात पर भी बल दिया कि   कि चम्बा जिला आकांक्षी  जिला में    शामिल किया गया है लिहाजा  इसके मुख्य संकेतक ,प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग  व किसान क्रेडिट कार्ड पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी संकेतकों के नीति आयोग द्वारा दिये गए लक्षय की प्राप्ति सितंबर 2021 तक सुनिश्चित करें।  अग्रणी जिला प्रबन्धक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक का संचालन किया। यह त्रैमासिक बैठक वित्तीय वर्ष 2021-22, जून 2021 की समीक्षा के  लिए आयोजित की गई ।  बैठक में    मौजूद   भारत राज प्रबन्धक भारतीय रिज़र्व बैंक, साहिल स्वांगला , जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड , चंद्रभूषण महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चम्बा,  अनुराग जोशी क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक व इसके अतिरिक्त   समस्त बैंक और अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago