Blog

Lok Bhawan: लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस आयोजितविविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकतः राज्यपाल

लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे दोनों राज्यों के लोगों को इस अवसर को एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।


राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न प्रदेशों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर देश की ‘विविधता में एकता’ की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर गुजरात और महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने राज्यपाल के साथ संवाद किया और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी साझा की।
राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के बीच न केवल संवाद को नई दिशा मिली, बल्कि आपसी सम्मान, समझ और सहयोग के रिश्तों को भी और अधिक गहराई व मजबूती प्राप्त हुई है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अपनत्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अनेक भाषाओं और विविध संस्कृतियों के बावजूद भारत के लोग एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं, जो देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना भारतीय संस्कृति में गहराई से समाहित है और राज्य स्थापना दिवस जैसे आयोजन इस महान विचारधारा को दर्शाते हैं।


कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि लोक भवन में आयोजित ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे को बेहतर समझने और देश की समृद्ध विविधता के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अतिथियों को हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

CM Himachal: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मिले अपार जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

जनता का यह विश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री32 शहरी निकायों…

18 hours ago

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

7 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

1 week ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago