बिलासपुर 9 फरवरी: नटराज सांस्कृतिक कलामंच घुमारवीं के कलाकारों ने ग्राम पंचायत बामटा और राजपुरा में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कलाकारों ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो तथा आई.टी.आई. तथा प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, को स्वरोजगार हेतू सिलाई मशीन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत प्रोसाहन स्वरूप 50 हजार रुपये प्रदान किए जाते है।
इसके अतिरिक्त हिम केयर योजना तथा सहारा योजना के बारे में भी जागरूक किया।
इस मौके पर नटराज कलामंच के कलाकार नीलकमल, पवन, श्याम, प्रकाश, पवन कौंडल, कौशल्य, काव्या, रीना, फूला चन्देल, अमन प्रीत कौर आदि कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर बामटा पंचायत प्रधान विक्रम, वार्ड सदस्य राजेन्द्र, राजपुरा प्रधान हेमा देवी, उप प्रधान सत देव, वार्ड पंच अनिता, लीला उपस्थित रहे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…