Categories: Blog

राज्यपाल ने रिपोर्टिंग रूम के लिए तैयार की गई आगंतुक पुस्तक में हस्ताक्षर किए

ाज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिमला माल स्थित रिपोर्टिंग रूम के लिए तैयार की गई आगंतुक पुस्तक (विज़िटर बुक) में हस्ताक्षर किए और इसमें पहली टिप्पणी दर्ज की। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने आज राजभवन में राज्यपाल को यह पुस्तक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लिखा कि माल रोड के सुंदर गलियारों में 1887 में खुले गेयटी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में पुलिस रिपोर्टिंग कक्ष बनाया गया। इस इमारत के निर्माण के बाद से ही इसमें एक पुलिस कार्यालय था। राज्यपाल ने जिला पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि पुलिस रिपोर्टिंग रूम प्राचीन समय से ही ब्रिटिश ग्रीष्म राजधानी में आने वाले पर्यटकों को जानकारी प्रदान करने में मददगार रहा। उन्होंने आगे कहा कि रणनीतिक रूप से स्थित, यह रिपोर्टिंग कक्ष अपराध की जांच और कुशल पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करके कानून के एक मजबूत स्तंभ के रूप में काम कर रहा है।

इस अवसर पर मोहित चावला ने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और आगंतुक पुस्तिका पर उनकी बहुमूल्य टिप्पणियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यपाल को अवगत करवाया कि इस आगंतुक पुस्तिका के माध्यम से शिमला पुलिस की टीम ने प्रयास किया है कि शिमला और शहर में आने वाले गणमान्य व्यक्ति अपनी यादें व अनुभव इसमें दर्ज करे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और उप पुलिस अधीक्षक मनमोहन भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago