Shimla News : The Governor thanked the Defense Minister for dedicating five projects to Himachal
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा प्रदेश में निर्मित पांच महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं आज राष्ट्र को समर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशभर में बुनियादी ढांचा विकास के लिए निर्मित 75 परियोजनाओं में प्रदेश के लिए पांच महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण शामिल है।
राज्यपाल राजभवन से आभासी (वर्चुअल) माध्यम से इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से भारत-चीन सीमा पर सम्पर्क और सामरिक महत्व की सड़कों, पुल व अन्य तैयारियों को बल मिलेगा। यह परियोजनाएं न केवल सेना और उपकरणों की आवाजाही को सुदृढ़ करने बल्कि स्थानीय लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।https://tatkalsamachar.com/employees-pensioners/
श्री शुक्ल ने सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों और खराब मौसम की स्थिति में भी समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बीआरओ कर्मियों के साहस और दृढ़-संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में एनएच-3 (मनाली-सरचू सड़क), एनएच-5 (पोवारी-पूह-खाब-नामगिया-चुप्पन-शिपकिला सड़क) और एनएच-505 ( खाब-समदो-काजा-ग्रांफू सड़क) पर मुन्नी (40 मीटर), भागा (30 मीटर), डोगरी (65 मीटर), हबसर (50 मीटर) और शलखर-11 (45 मीटर) सहित पांच पुलों का निर्माण शामिल है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्घाटन हाइब्रिड मोड पर किया गया है जो राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के लिए जीवन-रेखा का कार्य करेंगी।https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=Svns5VDw1aAhVIl2
राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ ने राज्य में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया है और इनमें से कई परियोजनाओं का निर्माण एक ही कार्य सत्र में अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है।
राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, प्रोजेक्ट दीपक (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार और बीआरओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर राजभवन में उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…