Categories: Blog

राज्यपाल को ज्ञापन देते हुए योगासन खेल संघ के पदाधिकारी

हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मांग की है कि योगासन को स्कूल से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर तक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाए। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में उनसे भेंट कर उन्हें योग के प्रचार प्रसार में संस्था के योगदान से अवगत कराया। 
प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने बताया कि राज्यपाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योगासन को जीवनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण विश्व के लिए भारत का सबसे बड़ा उपहार है। इससे  व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि चरित्र भी श्रेष्ठ रहता है। उन्होंने योग को एक विषय के रूप में पढ़ाने के बारे में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि योग का अभ्यास करने वाले बच्चे और युवा स्वाभाविक रूप से नशे की बुराई से दूर रहेंगे। उन्होंने भारत सरकार द्वारा योगासन को खेल के रूप रूप में मान्यता दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।प्रोफेसर जीडी शर्मा ने राज्यपाल से कहा कि भारत सरकार की ओर से विश्व में योग के प्रचार प्रसार के लिए इंडोनेशिया में नियुक्ति के दौरान उन्होंने अनुभव किया कि योग के प्रति विदेशियों में बहुत अधिक आकर्षण है। यदि भारत की नई पीढ़ी को प्राथमिक विद्यालय स्तर से योग के साथ जोड़ दिया जाए तो नया भारत अधिक स्वस्थ, सशक्त और स्वावलंबी बन सकता है। 


प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के चेयरमैन प्रोफेसर जीडी शर्मा के साथ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी – प्रो. पीके अहलूवालिया, पंकज डडवाल, प्रो. अजय श्रीवास्तव और विनोद योगाचार्य शामिल थे।राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि संस्था ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। कोरोना संक्रमण के कारण यह प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई गई।  इसके 18 विजेता खिलाडियों ने राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago