दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील.

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ता देख गाजियाबाद प्रशासन ने सोमवार को दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील कर दिया. बॉर्डर सील होने के बाद ग़ाज़ियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है. करीब 3 किलोमीटर तक जाम लगा है.

असल में, कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ता हुआ देख गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील करने का आदेश दे दिया है. डीएम के अनुसार, गाजियाबाद में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

हालांकि, इस दौरान उन लोगों को एंट्री की इजाजत मिलेगी जिनके पास पास होगा. इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी गाजियाबाद में एंट्री दी जाएगी.

गाजियाबाद में कोरोना वायरस के अबतक 230 से अधिक केस सामने आ चुके हैं, जिले में अबतक दो लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है.

गाजियाबाद से पहले नोएडा ने भी दिल्ली से जुड़े बॉर्डर को बंद ही रहने का आदेश दिया था. दिल्ली की ओर से भले ही बॉर्डर खोल दिए गए हैं, लेकिन नोएडा ने अपने बॉर्डर नहीं खोले हैं. हालांकि, गाजियाबाद की तरह ही यहां भी पास वाले लोगों और जरूरी कार्य से जुड़े लोगों को एंट्री दी जा रही है.दरअसल, ना सिर्फ गाजियाबाद-नोएडा बल्कि दिल्ली में भी बीते दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है. ऐसे में लॉकडाउन में मिली ढील के कारण लोगों को इधर-उधर आनाजाना भी शुरू हो गया है. यही कारण है कि अधिक ढील मिलने के साथ हो प्रशासन की ओर से कड़ा रुख बरता जा रहा है.

बीते दिनों दिल्ली की सड़कों पर लॉकडाउन में छूट के बाद भारी जाम देखने को मिला था. कई जगह तो गाड़ियों की लंबी कतारें भी दिखी थीं.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

15 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago