हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है. मंगलवार को गैंगरेप को थाने में यह मामला रिपोर्ट हुआ है. आरोप है कि 28 साल की विवाहिता से दो लोगों ने गैंगरेप किया है. फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
दो लोगों पर आरोप
सूत्रों के अनुसार, गांव के ही दो लोगों ने एक विवाहित महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि वे उसके अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी. अश्लील फोटो के दम पर कई बार महिला के साथ रेप किया. शुरुआत में महिला लोकलाज के चलते खामोश रही, लेकिन अब महिला ने हमीरपुर महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
मायके में रहती है महिला
बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिले के टौणीदेवी का मामला है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 28 वर्षीय महिला मायके में रहती है. उसने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले उसके गांव के ही दो लोगों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. आरोपियों ने घटना को अंजाम देते वक्त उसके अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में क्लिक कर लिए. पीडि़त महिला ने अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई और हमीरपुर महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…