हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड,लाहौल में पारा -0.3 डिग्री पहुंचा

 हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है. मैदानी इलाकों में अब ठंड बढ़ी है और सुबह शाम लोग गर्म पहनने लगे हैं. देर रात और अल सुबह मंडी सहित कुछ इलाकों हल्की बूंदाबादी और पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और हुई है. बर्फबारी से मौसम ठंडा हुआ है. कुल्लू-मनाली के पहाड़ों सहित धौलाधार पर्वत श्रृंखला पर भी बर्फ के फाहे गिरे हैं. इससे पहले, शुक्रवार को भी शिंकुला और बारालाचा दर्रे पर हल्की बर्फबारी देखी गई. वहीं, बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों के अलावा, ऊंचाई वाले इलाकों में पारा गिरा है.

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के मुख्यालय केलांग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है. यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम पारा -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और कल्पा में 1.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. केलांग में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री, शिमला में 20.4 डिग्री, धर्मशाला में 22.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में चार नवंबर तक मौसम ड्राई रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह से बारिश की संभावना नहीं है. वहीं, मौसम के शुष्क होने से ऊंचाई वाले इलाकों पानी जमने लगा है. स्पीति और लाहौल में पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा है. ऐसे में पानी जमने लगा है.

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन महीने से बारिश नहीं हुई है. मॉनसून की विदाई के बाद से यहां मौसम शुष्क चल रहा है. इस बार मॉनसून सीजन में भी सूबे में कम बारिश हुई है. लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है. क्योंकि गेंहू की बिजाई का सीजन भी अब निकल गया है.

Share
Published by

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

20 hours ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

20 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

21 hours ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago