कुल्लू : चार दिवसीय जगत सुख चचौली मेला मंा संध्या पार्वती के प्रांगण में सम्पन्न शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि रहे उपस्थित

शिक्षा,भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं जो उस क्षेत्र की संस्कृति व सामाजिक सरोकारों को परीलक्षित करने के साथ-साथ उनके संबर्द्धन तथा संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वह गत दिवस जगतसुख मेला कमेटी द्वारा मां संध्या पार्वती के प्रांगण में आयोजित किए गए चार दिवसीय ऐतिहासिक जगतसुख चचौली मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मेले के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर मेला कमेटी तथा स्थानीय लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने इस प्राचीन मेले की ऐतिहासिकता को बरकरार रखा है तथा निरंतर पिछले कई सालों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नग्गर में शीघ्र ही संस्कृत महाविद्यालय खोला जाएगा।

मनाली से क्लाथ तथा पलचान से जगतसुख तक सीवतेज  व्यवस्था पर 360 करोड़ रूप्ए व्यय किया जाएगा। लैफट तथा राईट बैंक की कनैक्टिविटी के लिए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजजल  तथा विद्युत के क्षेत्र में भी मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करोड़ों रूपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसमें से अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा शीघ्र ही इनका लोकार्पण किया जाएगा।   मेले के दौरान खेल प्रेमियों के भरपूर मनोरंजन के लिए ओपन वालीबाल प्रतियोगिता तथा अन्य खेल स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया है।


     वालीबाल प्रतियोगिता में जिला भर की 16 टीमों ने अपने-2 जौहर दिखाए। फाईनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें अलेऊ की टीम ने जगतसुख की टीम को 2-1 से मात दी। विजेता टीम को मुख्यातिथि ने 25 हजार रूपए तथा ट्रॉफी जबकि उप विजेता रही जगतसुख की टीम को 15 हजार रूपए तथा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने मेला कमेटी को भी विकासात्मक कार्यों के लिए 25 हजार रूपए राशि प्रदान की। सौरभ राणा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मेले में जगतसुख की 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला लोक गायक हिमी देवी तथा 84 वर्षीय बंती देवी ने भी शिरकत की। मुख्यातिथि ने इन दोनों बुजुर्ग महिलाओं के जज्वे को सलाम करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


    शिक्षा मंत्री ने बाधा दौड़ में प्रथम आने के लिए पूर्ण कुमार ,दूसरे स्थान के लिए  मुनीष  तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए कब्बू को नक्द राशि प्रदान कर सम्मानित किया। स्थानीय बच्ची शालिनी डोगरा को शिक्षा के क्षेत्र में गोल्ड मैडल प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान सागर तथा दूसरा स्थान कब्बू ने प्राप्त किया। म्यूजीकल चेयर रेस में  खिलावती ने पहला तथा कंचना देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने इन सभी को नक्द राशि व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


        इससे पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने समारोह स्थल पर देवी मां संध्या पार्वती के मंदिर में जाकर शीश नवाया तथा सभी की सुख- समृद्धि के लिए कामना करते हुए  मां का आशीर्वाद लिया। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान बुध राम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र में अब तक हुए विकास का शिक्षा मंत्री को श्रेय दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ मांगे भी रखीं जिन्हें शिक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया।


      इस अवसर पर मनाली भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर दास, भाजपा जिला महामंत्री गोवर्धन सिंह, बूथ अध्यक्ष अरूण, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, शिवराज, भागवत कायस्था, घनश्याम, महिला मोर्चा की महामत्री चंपा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago