[metadata element = “date”]
मध्य प्रदेश में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं रमेश साहू की पत्नी और बेटी को आरोपियों ने चोट पहुंचाई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व प्रमुख रहे रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे. रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है. वहीं बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है. जिसमें वो घायल हो गईं.
हालांकि घटनास्थल से कोई सामान या पैसा चोरी नहीं किया गया है. आरोपियों ने केवल हत्या की वारदात को ही अंजाम दिया है. जिसके चलते पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है. वहीं घटना के बाद रमेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…