स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 104 नंबर पर डायल करें – डाॅ0 प्रकाश दरोच

बिलासपुर 22 दिसम्बर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर तक चलाए जा रहे है हिम सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कोविड-19, क्षयरोग, कुष्टरोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि रोगों के लक्षणों की पहचान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जा कर मौखिक सम्वाद करके जानकारी हासिल कर रहीं हैं और जिन लोगों में लक्षण पाए जा रहें है विभाग उनकी विस्तृत जानकारी एकत्रित कर आवश्यक होने पर सैंपलिंग भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आयुवेदिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, जिला प्रशासन, सभी सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओ, संगठनों आदि का सहयोग लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उदेश्य कोविड-19 रोगियों, क्षयरोग कुष्टरोगियों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप आदि की पहचान करना है इसमें विशेष कर कमजोर आयु वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा प्रत्येक घर में प्रचार प्रसार सामग्री के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जिला बिलासपुर में लगभग 500 टीमें गठित की गई है, इन टीमो में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक इत्यादि पैरामैडिकल कर्मी इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी जानकारी चाहिए तो वे 104 नंबर पर डायल कर उपलब्ध कर सकते हैं। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि जो कर्मचारी इस अभियान में लगे हैं उन्हें सही-सही जानकारी दें और इन बीमारियों से संबन्धित कोई भी बात न छुपाएं, ताकि हम सभी इन बिमारियों से निजात पा सके।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago