खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा
मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग 17 से 21 अक्तूबर तक
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न
योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी सरकार प्रवक्ता ने
दी। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री 17 अक्तूबर को प्रातः 10ः10
बजे कुरालू में हरियाणा हैंडलुम शोरूम का शुभारम्भ करेंगे तथा 11ः15 बजे
गांव देहरा टांडा में उठाऊ जलापूर्ति योजना कोट, देहरा, हटवाड़ पर बने
ओवरहैड भंडारण टैंक का उद्घाटन करने के उपरांत 3ः15 बजे (बाग) हटवाड़ में
जन समस्याएं सुनेंगे। 18 अक्तूबर को 11 बजे कडसाई में महिला मण्डल भवन को
उद्घाटन करेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे, उसके उपरांत 2 बजे बडसाई
में गंाव बडसाई के लिए जलापूर्ति योजना का शुभारम्भ करेंगे। 20 अक्तूबर
को घुमारवीं में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 21 अक्तूबर को 10
बजे विश्राम गृह घुमारवीं में केन्द्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर
के साथ बैठक करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…