सोलन : सकारात्मक सोच के साथ चिकित्सीय परामर्श का पालन करें कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी-डाॅ. सैजल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों से आग्रह किया है कि वे सकारात्मक सोच के साथ चिकित्सीय परामर्श का पालन करते हुए स्वस्थ रहने की ओर कदम बढ़ाएं। डाॅ. सैजल आज ‘आयुष घर द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्चुअल माध्यम से सोलन जिला के कसौली निर्वाचन क्षेत्र में होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के साथ संवाद कर रहे थे।
डाॅ. सैजल ने कहा कि देश और प्रदेश सभी नागरिकों के सत्त सहयोग से ही कोरोना संकट का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जन-जन नियम पालन करें और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों को अपनाएं तो कोरोना संक्रमण के प्रभाव को शीघ्र कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि घर पर कोविड-19 बचाव के लिए जारी नियमों का पालन करें और स्वस्थ होने के उपरान्त जब भी सार्वजनिक स्थान पर जाएं तो नाक से लेकर ठोडी तक को ढकते हुए मास्क पहनें, 02 व्यक्तियों के मध्य उचित सोशल डिस्टेन्स बनाकर रखें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहंे।
आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है और इसी सिद्धान्त के आधार पर आयुष घर द्वार कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। उन्होंने आशा जताई कि आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षकों और आयुर्वेदिक चिकित्सकों के उचित परामर्श से होम आईसोलशन में रह रहे रोगी लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आयुष घर-द्वार कार्यक्रम के तहत लगभग 950 वर्चुअल ग्रुप बनाए गए हैं और इनमें लगभग 17 हजार होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को जोड़ा गया है। इन सभी के लिए यह कार्यक्रम संबल बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 2 से 3 हजार कोरोना संक्रमित व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से आयुष घर द्वार के माध्यम से प्राणायाम सत्र का लाभ उठा रहे हैं। योग व प्राणायाम श्वसन तंत्र को सुदृढ़ बनाता है जिससे कोरोना जैसे रोगों से शीघ्र मुक्ति मिलती है। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण की समाप्ति के उपरान्त भी योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करते रहें।
आयुष मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे समय अनुसार विभिन्न सत्रों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानांे के कोविड-19 रोगियों से आयुष घर द्वार कार्यक्रम में जुड़ें और उचित फीडबैक के आधार पर विभिन्न सकारात्मक परिवर्तन किए जाएं।
डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सत्त प्रयासरत है। प्रदेश के सभी जिलों में आवश्यक दवाएं, आॅक्सीजन एवं अन्य उपकरण समुचित मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को राहत पहुंचाने एवं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए सुविधायुक्त मेकशिफ्ट अस्पताल भी स्थापित कर रही है।
आयुष घर द्वार कार्यक्रम के तहत कसौली निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 100 प्रतिभागी आज के योग सत्र से जुड़े। इनमें से अनेक लाभार्थियों ने डाॅ. सैजल को आयुष घर द्वार कार्यक्रम से होने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया और कार्यक्रम आरम्भ करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago