टूटते बांध, डूबीं सड़कें, जलमग्न शहर और गांव…बिहार और असम बाढ़ की मार

बाढ़ की मार से बिहार कराह रहा है. नेपाल में हो रही लगातार बारिश, बिहार की नदियों पर भारी पड़ रही है. हजारों लोगों की जान खतरे में है. आधा दर्जन जिले सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और पलामू, बाढ़ से बेहाल हैं और हाल फिलहाल राहत की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है. पहले तटबंध टूटने और सड़कों के दरकने की खबरें आई और अब बाढ़ की वजह से एक के बाद एक हो रहे हादसों की खबरें आ रही हैं.

पलामू में 18 मुसाफिरों को लेकर जा रही गाड़ी बाढ़ के पानी में पलट गई. मलय डैम से लगातार पानी छोड़ा गया. नतीजा ये हुआ कि डैम के करीब एक पुलिया पर ये गाड़ी तेज बहाव में पलट गई.

वहीं असम में भी कुदरत की सबसे बड़ी मार पड़ी है. 25 जिलों में लगभग 88 लोगों की मौत हो चुकी है. 25 लाख लोगों को अपना आवास छोड़ कर सड़कों पर बने अस्थायी आश्रयगृह में शरण लेना पड़ रहा है. ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है. करीब करीब पूरा असम जल प्रलय झेल रहा है.

असम के सिर्फ पांच जिलों में बाढ़ पीड़ितों की तादाद कुछ इस तरह है. गोलपारा में 5 लाख 58 हजार, बरपेटा में 3 लाख 52 हजार, मोरीगां में 3लाख 14 हजार, धुबरी में दो लाख 77 हजार और साउथ सालमारा में 1लाख 80 हजार लोग प्रभावित है.

गांवों में आठ फुट तक पानी भरा है. बड़ी संख्या में आदिवासी और ग्रामीण नेशनल हाईवे के किनारे बने सरकारी फ्लड कैंप में आश्रय ले रहे हैं. गनीमत है कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों को सरकारी मदद देने का इंतजाम किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आशा वर्कर लोगों तक पहुंच रहे हैं.

गोलपारा में बाढ़ ने सैकडों गांवों को चपेट में ले लिया है. लोग बाढ़ से बचने की कोशिश में ऊंची जगहों का रुख कर रहे हैं. बच्चों को नावों के जरिये निकाला जा रहा है.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago