केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुगल रोड, गुलमर्ग और द्रास में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसको देखते हुए एहतियातन मुगल रोड पर यातायात की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। हिमाचल में दोपहर बाद से रोहतांग सहित लाहौल के घेपन पीक, लेडी आफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, कुगती पास के अलावा शिकराअप की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और लद्दाखियों की लाइफ लाइन कहे जाने वाले श्रीनगर-लेह हाईवे पर लद्दाख के प्रवेश द्वार द्रास सेक्टर में श्रीनगर लेह हाइवे पर हिमपात के लगातार जारी रहने की सूरत में जोजिला दर्रा बंद होने के आसार बन गए हैं।
सामान्य रूप से जोजिरा दर्रा नवंबर माह में बंद होता है। पहले ही सीजन में निर्धारित समय से पहले बर्फबारी का असर जोजिला दर्रे पर 14.2 किमी लंबी सुरंग के निर्माण पर पड़ सकता है।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्प्रभावों…
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…