फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा-श्रद्धा कपूर ने कहा शुक्रिया, एक विलेन के 6 साल पूरे.

27 जून 2014 को रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म एक व‍िलेन ने आज 6 साल पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे. सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एक विलेन आज से 6 साल पहले 27 जून 2014 को रिलीज हुई थी. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2014 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

यह रोमांट‍िक थ्र‍िलर मूवी जितनी हिट रही, उतने ही पॉपुलर फिल्म के गाने भी हुए. फिल्म के दोनों एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने एक विलेन के 6 साल पूरे होने पर सोशल मीड‍िया पर फोटोज साझा की हैं. सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विलेन फिल्म के पोस्ट साझा किए हैं. साथ ही लिखा- ‘फिल्म की शूट‍िंग और तैयारी से जुड़ी सभी यादें वापस याद आती है.

यह मेरी तीसरी फिल्म थी लेक‍िन एक अमेजिंग कास्ट एंड क्रू के साथ पहली फिल्म. इतने सालों तक आपने जो प्यार दिया उसके लिए थैंक्यू’. वहीं श्रद्धा कपूर ने भी लिखा- ‘आयशा को इतना प्यार देने के लिए थैंक्यू. मैं किस्मत वाली थी कि मुझे इतना जिंदादिल कैरेक्टर निभाने का मौका मिला जो हर जगह प्यार और खुश‍ियां बांटती थी.’ ए‍क विलेन को 39 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म को क्रिट‍िक्स और पब्ल‍िक ने पॉजिट‍िव रिव्यूज दिए. 39 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 169.62 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

इसे 2539 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के अलावा रितेश देशमुख ने भी अहम रोल निभाया था. रितेश फिल्म में विलेन के किरदार में थे. वहीं आमना शरीफ ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे थे. तेरी गल‍ियां से लेकर बंजारा ने रिकॉर्ड भी बनाए.

अंकित तिवारी को तेरी गल‍ियां के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग सिंगर, बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था. वहीं मनोज मुंतश‍िर को 16वें आईफा अवॉर्ड शो में बेस्ट लिरिसिस्ट चुना गया था. इसे लिसनर्स च्वॉइस एल्बम ऑफ द ईयर में भी अवॉर्ड दिया गया था.

वहीं रितेश देशमुख को मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन थ्र‍िलर फिल्म, बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्टर का अवॉर्ड मिला था. सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्ट‍िंग कर‍ियर में एक विलेन एक टर्न‍िंग प्वाइंट साबित हुई थी. इससे पहले उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर और हंसी तो फंसी में काम किया था.

वैसे तो हंसी तो फंसी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेक‍िन एक विलेन कमाई के मामले में इससे कहीं ज्यादा आगे है. जबकि स्टूडेंट ऑफ द ईयर में सिद्धार्थ के अलावा वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक विलेन में श्रद्धा कपूर के काम को भी सराहा गया था.

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

20 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago